Welcome To Gyan Feeling

Header Ads

नवीन शिक्षक संवर्ग को अक्टूबर 2019 से 7 वा वेतनमान" Latest ➤ नवीन शिक्षक संवर्ग को अक्टूबर 2019 से 7 वा वेतनमान (Click Here) माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 का Result (Click Here) Samagra ID हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Click Here)

Appendix अपेंडिक्स का उपचार

अपेंडिक्स का उपचार घरेलू तरीके और देसी नुस्खे से कैसे करे
अपेंडिक्स हमारे पेट में आंत के बीच का हिस्सा होता है जिसे अपेंडिसाइटिस भी कहते है। अपेंडिक्स पेट के दायीं तरफ नीचे की और होती है, इसमें अगर इंफेक्शन हो जाये तो सूजन आ जाती है जिससे दर्द होने लगता है। जैसे जैसे सूजन बढ़ती है, ये दर्द भी बढ़ता जाता है और अंत में इसका इलाज ऑपरेशन पर आकर खत्म होता है और इसे पेट से बाहर निकालना पड़ता है पर अगर इसके लक्षणों को पहचान कर समय रहते ही उपाय कर लिया जाये तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है। अपेंडिक्स का उपचार के लिए देसी नुस्खे बहुत कारगर है परन्तु यदि परेशानी बहुत बढ़ गई है तो फिर ऑपरेशन ही इसका इलाज है। आइये जाने
जाने पेट दर्द के घरेलु उपाय
अपेंडिक्स होने के कारण : Appendix Pain Causes
क़ब्ज़ रहना
आँतो में भोजन के कण का जाना
भोजन में फाइबर की मात्रा का कम होना
फलों के बीजों का अपेंडिक्स में फसना
अपेंडिक्स में गाँठ या केंसर की बीमारी का होना
गंभीर बीमारियो जैसे मधुमेह,पथरी,अपेण्डिक्स,ब्लड प्रेशर आदि के आयुर्वेद इलाज से जुडी पोस्ट को पड़ने के लिए क्लिक करे...
अपेंडिक्स के लक्षण क्या है : Appendix Symptoms
पेट में नाभि के आसपास दर्द महसूस होना, उल्टी आना, जी मचलना, पेट में सूजन, भूख न लगना, बुखार आना, गैस बनना और पेशाब करने में परेशानी होना अपेंडिक्स के लक्षणों में से है।
जाने भूख बढ़ाने के देसी तरीके
अपेंडिक्स में इंफेक्शन के कारण
अपेंडिक्स का आकार ऐसा होता है की इसका एक तरफ का हिस्सा खुला होता है और दुसरा हिस्सा बंद। कई बार भोजन करते समय भोजन के कुछ कण अपेंडिक्स में चले जाते है जिसके कारण पेट में इन्फेक्शन हो जाता है और अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है।
पुरानी कब्ज और पेट के कीड़े अपेंडिक्स को और नुकसान पहुँचाते है। ये अपेंडिक्स की कार्य प्रणाली को प्रभावित करते है और इनके कारण परेशानी और भी बढ़ सकती है और अपेंडिक्स फट भी सकती है।
अपेंडिक्स का उपचार के घरेलू उपाय और देसी नुस्खे
Appendix ka Upchar ke Gharelu Upay aur Desi Nuskhe
1. अदरक सूजन को कम करने में काफ़ी फायदेमंद है। अदरक वाली चाय का दो से तीन बार सेवन करे या फिर पेट पर मसाज के लिए अदरक के तेल का प्रयोग करे।
2. त्तुलसी का सेवन अपेंडिक्स में रामबाण इलाज है, रोजाना तीन से चार पत्ते तुलसी के चबा चबा कर खाने से बहुत लाभ मिलता है।
3. पुदीना पेट की समस्याओं को दूर करने का एक अच्छा उपाय है, पेट में गैस और चक्कर आदि में पुदीना बहुत ही कारगर है। पुदीने की चाय से अपेंडिक्स के दर्द में आराम मिलता है।
4. पाचन शक्ति ठीक रखने और कब्ज़ से दूर रहने के लिए ऐलोवेरा का प्रयोग अच्छा उपाय है।
5. पालक का साग आंतों की बीमारियों के इलाज में बहुत कारगर है।
6. दूध को उबाल ले और बाद में ठंडा करके सेवन करने से लाभ होता है।
7. ज्यादा चटपटी और तली हुई चीजों का सेवन ना करे, पानी जादा पिए और तरल पेय आदि प्रयोग करे।
8. खाली पेट 2 – 3 लहुसन की कलियाँ खाये और भोजन के साथ भी लहसुन के सेवन की आदत बनाये।
9. खाना खाने से पहले थोड़ा सेंधा नमक और अदरक टमाटर पर लगाकर खाए।
10. अपेंडिक्स का ट्रीटमेंट घरेलू तरीके से करने में छाछ भी एक महत्वपूर्ण उपाय है, छाछ के गिलास में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पिने से अपेंडिक्स में आराम मिलता है।
अपेंडिक्स का इलाज के आयुर्वेदिक नुस्खे
1. दो चम्मच मेथी दाना 1 गिलास पानी में डाल कर इसे उबाल ले और इसे दिन में एक बार पिए,  हो सके तो खाने में भी मेथी के दाने का इस्तेमाल करे। इस नुस्खे से
अपेंडिक्स का दर्द दूर होता है और सूजन भी कम होती है।
2. ईमली के छोटे छोटे बीजों को पीस कर एक लेप बना कर इसे पेट पर मले। इस उपाय से सूजन कम होती है और अगर पेट फूलता है तो उससे भी राहत मिलेगी।
3. दर्द वाली जगह पर राई पीस कर मलने से दर्द में आराम मिलता है। इस लेप को एक घंटे से जाड़ा ना लगा रहने दे इस से छाले हो सकते है।
4. शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ने में विटामिन सी काफी मदद करता है, इसके लिए थोड़ा शहद ले और इसमें 1 नींबू निचोड़ कर इसका सेवन करे।
5. आधा ग्राम गूगल को गुड के साथ लेने से भी आराम मिलता है। अगर आप कोई आयुर्वेदिक दवा/मेडिसिन लेना चाहते है तो baba ramdev पतंजली स्टोर या किसी पंसारी की दुकान से ले सकते है।
अपेंडिक्स के रोग से बचने के तरीके
इस रोग से बचने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाये और अपने भोजन में फाइबर्स युक्त चीज़े शामिल करे, इससे पेट में कब्ज़ नहीं बनेगी और पेट में जमा गंदगी पेट से बाहर निकल जाएगी। इसके साथ साथ पानी अधिक पिए, खाना सही समय पर ले और शरीर में चर्बी बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करे।
साभार:
ddayaram.blogspot.com
hindi.kyakyukaise.com


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.