Welcome To Gyan Feeling

Header Ads

नवीन शिक्षक संवर्ग को अक्टूबर 2019 से 7 वा वेतनमान" Latest ➤ नवीन शिक्षक संवर्ग को अक्टूबर 2019 से 7 वा वेतनमान (Click Here) माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 का Result (Click Here) Samagra ID हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Click Here)

सांप एक अनसुलझी पहेली

सांप एक अनसुलझी पहेली।
जाने सांप से जुड़े रोचक तथ्य......


1.  2012 में, एक नेपाली किसान मोहम्मद सलमोदिन को एक कोबरा साँप ने काट लिया। जवाब में सलमोदिन ने भी कोबरा को काट लिया। वह कोबरा तो मर गया लेकिन वह किसान अब तक स्वस्थ है।
2. साँप Infrared तरीके से कल्पना कर सकते हैं और Infrared तरीके से अपने शिकार को महसूस भी कर सकते हैं।
3. दो साँपों के बीच कितनी भी लड़ाई हो जाये, पर वे कभी भी एक-दूसरे को अपने ज़हर से नहीं डंसते हैं। शायद ये बात हम इंसानों को भी सीखना चाहिए।
4. ज्यादातर साँपों की उम्र 15-20 साल होती है। लेकिन कुछ प्रजातियाँ 50 साल तक भी ज़िन्दा रहती हैं।
5. एनाकोंडा साँप सबसे ताकतवर और सबसे भारी होता है है। इसका वजन 250 किलोग्राम तक होता है। लेकिन ये जहरीले नहीं होते हैं।
6. सभी साँप बहरे होते हैं। लेकिन वे कम्पन (Vibration) और शरीर की गर्मी को बड़ी आसानी से महसूस कर लेते हैं।
7. मादा साँप नर साँपों की तुलना में ज्यादा बड़ी होती है और ज्यादा तेजी से बढ़ती है।
8. किंग कोबरा जहरीले साँपो में सबसे लम्बे साँप होते है और आमतौर पर इनकी लंम्बाई 18 फुट तक होती है। इनका जहर इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि उसकी मात्र 7 मि। ली। मात्रा 20 आदमी या 1 हाथी को मार सकती है।
9. ब्लैक माम्बा साँप सबसे फुर्तीले और गुस्सैल होते हैं। ये 23 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ़्तार से रेंग सकते हैं।
पाईथोन (Python) दुनिया के सबसे लम्बे साँप हैं। इनकी लम्बाई 28 फ़ीट तक होती है।
10. हॉगनोज (Hognose) साँप मरने की एक्टिंग कर लेते हैं। इतना ही नहीं वे अपने शरीर से मरने/सड़ने की बदबू भी निकाल सकते हैं।
11. एक साँप अपने मुँह से तीन गुना बड़े शिकार को खा सकता है।
12. दक्षिण-पूर्वी एशिया में पाये जाने वाले कुछ साँप उड़ते भी हैं। हालांकि इनमें पंख नहीं होते हैं।
13. सिर्फ किंग कोबरा साँप ही अपने बच्चों के लिए घोंसलें बनाता है।
14. साँपों के 200 से भी ज्यादा दाँत होते हैं। लेकिन आगे के नुकीले दाँत (Fangs) सिर्फ जहरीले साँपों में ही पाया जाता है।
15. साँप अपने दाँतों का इस्तेमाल सिर्फ शिकार को पकड़ने और डँसने के लिए प्रयोग करते हैं। साँप अपने किसी भी भोजन को चबाते नहीं हैं बल्कि निगल (Swallow) लेते हैं।
16. साँपों की सूँघने की शक्ति उनके जीभ में होती है। इसलिए वे अक्सर अपने जीभ बाहर निकालते रहते हैं।
17. साँपों का ज़हर वास्तव में उनका थूक (Spite) होता है, जो प्रोटीन और Polypeptides का बना होता है।
18. किसी भी साँप का ज़हर तब असर करता है जब वह खून के सम्पर्क में आता है। इसलिए साँपों पर खुद के ज़हर का कोई असर नहीं होता है। लेकिन अगर कोई साँप खुद को काट ले तो वह मर जायेगा।
19. कई कहानियों में नागमणि का ज़िक्र मिलता है। लेकिन वास्तव में ऐसी कोई मणि (रत्न) नहीं होती है। कुछ साँपों के सिर/फन पर बहुत ही चमकदार चिन्ह पाये जाते हैं।
20. साँपों पर अब तक 50 से ज्यादा फिल्में (Movies) बन चुकी है।
21. सभी जानते हैं कि साँप अंडे देते हैं। लेकिन 30 % साँप ऐसे भी हैं जो अंडे नहीं देते हैं।
22. आइसलैंड, आयरलैंड, अंटार्कटिका, ग्रीनलैण्ड और न्यूज़ीलैंड; इन 5 देशों में साँप नहीं पाये जाते हैं।
23. जंगल, रेगिस्तान, झील, नदियाँ या समुद्र; साँप हर जगह पाए जाते हैं।
24. साँपों की आँखों की पलकें नहीं होती हैं। पर आँखों की सुरक्षा के लिए उन पर एक पारदर्शी परत होती है।
25. साँपों के भी एक दिल (ह्रदय), दो फेफड़े, एक लम्बी यकृत (Liver), किडनी और आंत (Intestine) होते हैं।
26. जब भी साँप कोई भोजन खाता है तो भोजन ग्रासनली से नीचे उतरते समय ह्रदय को जख्मी कर देता है जो तुरंत ठीक भी हो जाता है।
27. कोबरा साँप के सिर्फ एक बूँद ज़हर से 50 इंसान मर सकते हैं जबकि समुद्री साँप के ज़हर का सिर्फ एक बूँद 200 लोगों को मारने के लिए काफी होता है।
28.भारत में साँपों को दूध पिलाने का रिवाज़ है।लेकिन वास्तव में साँप दूध नहीं पीते हैं, वे इसे पचा ही नहीं सकते हैं। कुछ साँप दूध पीने से मर भी जाते हैं। कभी-कभी; जब साँप बहुत ही प्यासा होता है तो वह कोई भी द्रव (Liquid) पी लेता है।
29. पूरी दुनिया में साँपों की लगभग 3000 प्रजातियाँ पायी जाती है, जिनमें से सिर्फ 375 प्रजातियाँ जहरीली होती है। इन 375 प्रजातियों में भी सिर्फ 30 प्रजातियाँ ही इंसानों के लिए खतरनाक होती है।
30. साँप अपने जबड़े के निचले हिस्से को जमीन से लगाकर धरती से उठने वाली तरंगों और थोड़ी सी हलचल को महसुस कर लेता है जिससे भुकंप और सुनामी जैसे विनाशकारी तुफान के बारे में जानकारी देने की क्षमता होती है।
31  साँप कभी भी खुद या जानबूझ कर हमला नहीं करते हैं, जब तक कि उन्हें परेशान या चोट न पहुँचाया जाये। कभी-कभी साँप डर जाते हैं और अपने बचाव में हमला कर देते हैं।
32. सँपेरों के बीन बजाने पर साँप नाचते नहीं हैं बल्कि उस बीन से डर जाते हैं और अपने बचाव के लिए फन फैला कर उस बीन की हर हरकत को Follow करते हैं।
33. ग्रेटर (Grater) प्रजाति में, 10,000 नर साँप एक मादा साँप के लिए झगड़ते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.