Welcome To Gyan Feeling

Header Ads

नवीन शिक्षक संवर्ग को अक्टूबर 2019 से 7 वा वेतनमान" Latest ➤ नवीन शिक्षक संवर्ग को अक्टूबर 2019 से 7 वा वेतनमान (Click Here) माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 का Result (Click Here) Samagra ID हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Click Here)

राष्ट्रपति भवन के बारे में रोचक तथ्य .......

राष्ट्रपति भवन के बारे में रोचक तथ्य .......

1. राष्ट्रपति भवन जो राष्ट्रपति निवास के नाम से भी जाना जाता है, इटली के रोम स्थित क्यूरनल पैलेस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निवास स्थान है।
2. इसे तैयार होने में पूरे 17 वर्षों का समय लगा था इसका निर्माण कार्य 1912 में शुरु हुआ था और 1929 में यह बन कर तैयार हुआ था। इसके निर्माण कार्य में करीब 29,000 लोग लगाए गए थे।
3. इसमें राष्ट्रपति कार्यालय, अतिथि कक्षों और कर्मचारी कक्षों समेत 300 से भी अधिक कमरे हैं।
4. इसमें 750 कर्मचारी काम करते हैं जिनमें से 245 राष्ट्रपति के सचिवालय में कार्यरत हैं।
5. इसे 700 मिलियन इंटों और 3 मिलियन घन फीट पत्थरों का इस्तेमाल कर बनाया गया है।
6. इस भवन के लिए 400000 पौंड की राशि मंजूर की गई थी। परंतु इस इमारत के निर्माण में 17 साल का लम्बा समय लगा, जिससे इसकी लागत बढ़कर 877,136 पौंड (उस समय 12.8 मिलियन) हो गयी।
7. स्वतंत्रता से पहले इसे वायसरॉय हाउस के नाम से जाना जाता था और यह भारत का सबसे बड़ा निवास स्थान था।
8. प्रत्येक वर्ष फरवरी के महीने में राष्ट्रपति भवन के पीछे बने मुगल गार्डन को उद्यानोत्सव नाम के त्योहार के दौरान जनता के लिए खोला जाता है।
9. इसमें अलग–अलग आकार वाले कई
उद्यान हैं जैसे आयता कार, लंबा और गोलाकार। सबसे मनमोहक दृश्य गोलाकार उद्यान का हैं। जिसमें सीढ़ीदार कटोरानुमा फूलों के खेतों में अलग–अलग रंगों में फूल खिले हुए हैं।
विभिन्न विषयो जैसे ताजमहल,कुत्तो,बिल्ली,मानव शरीर,दिमाग आदि पर रोचक तथ्य जानने के लिए क्लिक करे....
http://educhrome4u.blogspot.in/search/label/AMAGING%20FACTS%20रोचक%20तथ्य?m=1

10. गौतम बुद्ध की प्रतिमा जो चौथी–पांचवीं शताब्दी के आस–पास गुप्त काल के दौरान कला एवं संस्कृति के स्वर्ण युग से सम्बंधित है। यह प्रतिमा राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल के पीछे है।
11. गौतम बुद्ध की प्रतिमा जिस स्थान पर रखी गई है उसकी उंचाई इंडिया गेट के बराबर है।
12. एक और रोचक तथ्य यह है कि राष्ट्रपति भवन के बैंक्वेट हॉल में एक साथ 104 अतिथि बैठ सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें न सिर्फ संगीतकारों के लिए गुप्त दीर्घा है लेकिन इसमें प्रकाश की व्यवस्था भी अद्भुत है क्योंकि ये भूतपूर्व राष्ट्रपतियों की तस्वीरों पर लगी है, जो खानसामों के लिए कब परोसना है, कब नहीं परोसना है और कब कक्ष की साफ– सफाई करनी है, का संकेत देती है।
13. राष्ट्रपति भवन के उपहार संग्रहालय में किंग जॉर्ज पंचम की चांदी की 640 किलोग्राम की कुर्सी रखी है। इस कुर्सी पर दिल्ली दरबार में वे 1911 में बैठे थे।
14. राष्ट्रपति भवन के मार्बल हॉल में वायसरॉय और ब्रिटिश राजपरिवार के कुछ दुर्लभ चित्र और मूर्तियां रखी हैं।
15. राष्ट्रपति भवन का अशोका हॉल– इसमें मंत्रियों के शपथग्रहण आदि जैसे समारोह होते हैं। साथ ही इसमें फारस के कजर शासक फतेह अली शाह के अद्भुत चित्र रखे गए हैं। इतावली चित्रकार कोलोन्नेलो द्वारा जंगल विषय पर बनाए गए कुछ चित्र भी रखे हुए हैं।
16.  इसे रायसीना हिल पर बनाया गया है जिसे (रायसिनी और माल्चा) दो गांवों के नाम पर नाम दिया गया था और इस महल के निर्माण के लिए इन गांवों को हटा दिया गया था। इसका निर्माण वास्तुकार सर एडविन लैंडसीर लुटियन द्वारा किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.